फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम नरसंहार के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, जताया रोष

पहलगाम नरसंहार के विरोध में शहर के व्यापारियों-उद्यमियों का गुरूवार को भी गुस्सा फूटा। पहले व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और इसी बीच प्रदर्शन किया। आतंकियों और पाकिस्तान के पुतले फूंके और उन पर गुस्सा जताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर की ओर लाटूश रोड में मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा और अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर अतुल द्विवेदी, नवीन शर्मा, आशू शर्मा, असद इमरान, अमित गुलाटी, आशीष अग्रवाल, वैभव अरोड़ा, जागृत गेरा, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि थे। गुमटी नंबर पांच व्यापार मंडल की ओर से गुरू गोविंद सिंह चौक चौराहा पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर राजे गुप्ता, अनुराग बालूजा, नरेश भाटिया गोलू, राजीव हांडा, कंवलनैन आहूजा, रमेश भाटिया, अशोक अरोडा, ओम प्रकाश भाटिया, राजीव खंडेलवाल आदि थे। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिला अध्यक्ष गुरुज़िंदर सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने सीपीसी माल गोदाम का गेट बंद करके प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनीष गुप्ता, अब्दुल वहीद, आशीष मिश्र, चंद्राकर दीक्षित, नवीन डारोलिया, संजय भदौरिया, उप्र ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री मनीष कटारिया, इखलाक मिर्ज़ा,गुलशन आनंद, राजीव महाना आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें