साढ़ थाना क्षेत्र के गुगुरा गांव में पशुबाड़े का ताला तोड़कर एक कीमती भैंस को चोर खोल कर फरार हो गए। घटना के वक्त रात में तेज कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण किसी को कोई भनक तक नहीं मिल पाई। चोर भैंस को जंगल के रास्ते ले गए इसके बाद नदी किनारे किसी वाहन से लादकर निकल गए। ग्रामीणों और पशुपालकों ने आसपास गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना के बाद साढ़ पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खुल गई।