फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रही रौनक, स्कूलों में बच्चों ने खेली होली

नगर की मुख्य बाजारों में मंगलवार को भी रौनक रही। लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारी समेत खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। वहीं होली पर्व के मौके पर स्कूलों में होली उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने जमकर होली खेली। नगर के राजधानी मार्ग स्थित निषाद मार्केट, पोनी सड़क बाजार, बिंदानगर मार्केट, आजाद नगर बाजार, राजधानी मार्ग सब्जी मंडी समेत अन्य प्रमुख बाजारों में लोगों ने खरीदारी की। राजधानी मार्ग पर आधा सैकड़ा से अधिक पिचकारी, रंगों की दुकानें सजी रही जहां लोगों की दिनभर भीड़ देखी गई। नगर के कंचननगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों ने शिक्षकाें संग होली उत्सव कार्यक्रम मनाते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। प्रबंधक प्रभात शुक्ला व सह प्रबंधक विराट शुक्ला ने बताया कि इस दौरान बच्चों को रंग खेलते समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। वहीं आनंदनगर स्थित शिवम कांवेंट, गांधीनगर स्थित ब्राइट कॅरिअर स्कूल, अंबिकाप्रसाद मेमोरियल स्कूल समेत अन्य स्कूलों में भी होली उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें