फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देवकीनंदन ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

सनातन बोर्ड गठन के लिए शुक्रवार को संत समाज ने मोतीझील मैदान से हुंकार भरी। सनातन न्यास फाउंडेशन के बैनर तले सनातन संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से महामंडलेश्वर, महंत व संत पहुंचे। सभी ने हिंदू एकता पर जोर दिया। सम्मेलन में पिछले दिनों दिल्ली में हुई सनातन धर्म संसद में रखे गए तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्ति कराने, सनातन बोर्ड का निर्माण और तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि किसी भी देश में हिंदुओं के लिए बोलने वाले व्यक्ति का संबंध भारत के सौ करोड़ हिंदुओं से है। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भारत को दखल देना चाहिए। बांग्लादेश में चिन्मय कृष्णदास को गिरफ्तार किए जाने के मामले में कहा कि अगर सनातन बोर्ड होता तो हम उनकी आवाज उठा सकते थे। कहा कि इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें