बिरहाना रोड दवा बाजार में शनिवार दोपहर दवा की एक दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। मकान में रहने वाले छह लोग फंस गए। आग की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बिरहाना रोड दवा मार्केट में विकास गुप्ता की शिवा फार्मा के नाम से दवा की दुकान है। शनिवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई और परिवार के छह लोग राजेश गुप्ता, उनकी पत्नी मंबू, धर्मेश गुप्ता, उनकी पत्नी पुष्पांगी और बेटा यश फंस गए।