ग्रीनपार्क में शुरू हुए तीन दिवसीय स्टैग ग्लोबल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहले दिन अंडर-9 बालक वर्ग में ताक्षित और बालिका वर्ग में हितांशी विजेता बनीं। कानपुर टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, यूपी टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, गीता कपूर ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि सरकार वर्तमान में खिलाड़ियों को हर सुविधा दे रही है, ऐसे में आप मेहनत करें और ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम करें। टेबल टेनिस में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल गुप्ता, अजय बिंदू दीक्षित, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी अभिषेक सिंह को सम्मानित भी किया गया।