एसएन सेन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से सोमवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हम सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता रानी ने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। रैली में स्वयंसेविका कोमल दिवाकर, नंदिका श्रीवास्तव और मतंशा ने सहयोग किया।