सिद्धनाथ घाट से सिद्धा माता मंदिर के लिए जाने वाली रोड पर कई दिन पहले आई तेज आंधी से स्ट्रीट लाइट और पेड़ गिर गया था। यहां पर जेपीआरएन स्कूल भी पास में ही पडता है। कई दिन बीत जाने के बाद भी इसको हटाया नहीं गया है। रात में लाइट नहीं आने से भक्त कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है।