नौतपा की भीषण तपिश और रिकॉर्डतोड़ पारे के बीच अस्तिव के संकट से जूझ रही ऐतिहासिक धरोहर बरईगढ़ झील की व्यथा को जब 'अमर उजाला' माई सिटी में प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो प्रशासनिक गलियारे में चहलकदमी बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने झील को पुनर्जीवित करने के लिए बड़े एक्शन की शुरुआत कर दी। बुधवार सुबह ही डीपीआरओ को मामले का संज्ञान लेने और तत्काल नहर से झील में पानी भरने की योजना बनाने का आदेश दिया।