फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का आयोजन, कंपोजिट विद्यालय टिकरा बना ओवरऑल चैंपियन

शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Oct 2025 07:26 PM IST

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कल्याणपुर ब्लॉक न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मकसूदाबाद में धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेताओं को खँड शिक्षा अधिकारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राथमिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में महक (प्रा.वि. बहेड़ा) ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में सरफराज (कंपोजिट टिकरा) प्रथम रहे। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में फरजान (कंपोजिट टिकरा) ने शानदार प्रदर्शन किया।बालिका वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों में सिफा परवीन (प्रा.वि. लाव का पुरवा) विजेता बनीं। लंबी कूद में महक (बहेड़ा) व वंश (रैकेपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें