फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंंज: मुख्य मार्ग पर जलभराव, जान जोखिम में डालकर ट्रैक से निकल रहे यात्री

गंगाघाट रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बारिश से जगह-जगह जलभराव है। ऐसे में यात्री स्टेशन आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल न कर जानजोखिम में डालकर रेल ट्रैक से आवागमन कर रहे है। इससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश होने पर भी जलभराव के साथ कीचड़ हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है और मजबूरी में यात्रियों को स्टेशन आने-जाने के लिए रेलवे पटरियों से होकर जान जोखिम डालते हुए निकलना पड़ रहा है। इससे किसी भी रोज कोई हादसा हो सकता है। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत परिसर में कार्य चल रहा है। इससे सड़क पर जगह-जगह मिट्टी पड़ी है, बारिश होने पर दिक्कत बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें