फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाई जाएगी

अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत गंगाघाट रेलवे स्टेशन को हाईटेक करने के लिए कायाकल्प का काम तेजी से कराया जा रहा। बुधवार को स्टेशन पर बनाई जाने वाली दो मंजिला बिल्डिंग की सतह बनाने और रिटेनिंग वॉल बनाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी एजेंसी के इंजीनियर और सर्वेयर ने निरीक्षण कर बताया कि नए स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। कार्यदायी एजेंसी एके बिल्डर के इंजीनियर पंकज दिवाकर और सर्वेयर विशाल यादव ने बताया कि अभी जो प्लेटफार्म है उसकी ऊंचाई 440 मिलीमीटर है, जिसे बढ़ाकर 840 मिमी. किया जाएगा ताकि ट्रेन के कोच में चढ़ने में यात्री को दिक्कत न हो। साथ ही प्लेटफार्म की चौड़ाई अभी 9.30 मीटर है जिसे बढ़ाकर 12 मीटर किया जाएगा। दोनों ही कार्य बुधवार से शुरू करा दिए गए है। इसके लिए प्लेटफार्म एक पर शटरिंग लगाने का कार्य भी शुरू कराया गया है। बताया कि स्टेशन के बाहर दो मंजिला भवन की सतह बनाने और 650 मीटर लंबाई की रिटेनिंग वॉल बनाने का कार्य भी पूरा हो गया है। एक साल के अंदर सभी निर्माण पूरा हो जाएगा। उधर, बुधवार को लखनऊ से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे सीनियर आईओडब्लू शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में स्थित रिले रूम, जिससे ट्रेनों का संचालन किया जाता है। उसकी चौड़ाई और गहराई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बुधवार से कार्य शुरू कराया गया है। बताया कि रिले रूम की अभी तक चौड़ाई सवा पांच मीटर है जिसे बढ़ाकर पौने आठ मीटर किया जाएगा जबकि रूम की गहराई भी बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए जल्द निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें