गंगा का जलस्तर में 24 घंटे में पांच सेमी. घटा है। हालांकि लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई है। छह मोहल्लों में अभी भी पानी भरा है। लोग नावों से आवागमन कर रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार शाम छह बजे जलस्तर 112.280 मीटर रिकार्ड किया गया था। सोमवार शाम छह बजे जलस्तर घटकर 112.230 मीटर पर पहुंच गया। पांच सेंटीमीटर पानी कम होने के बाद भी घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। मोहल्ला कर्बला, गोताखोर, हुसैन नगर, मालवीय नगर कटरी, रविदास नगर कटरी समेत छह मोहल्लों में पानी भरा है। यहां के लोगों को नावों से आवागमन करना पड़ रहा है। लोग छतों पर रोजाना के कामकाज निपटा रहे है।