फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे पर सोमवार को दोपहर उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही दो कारों में टक्कर हो गई। कार चला रही युवती से दूसरे कार में सवार युवक से कहासुनी हो गई। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों कारों को किनारे करवा जाम खुलवाया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर की ओर दो कारें जा रही थी। आगे वाली कार एक युवती चला रही थी, अचानक उसने ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही कार आगे वाली कार से टकरा गई। पीछे वाली कार गंगाघाट नगर पालिका का एक सभासद चला रहा था। दोनों कार सवारों के बीच टक्कर लगने को लेकर कहासुनी बीच शुरू हो गई। इससे जाम लगने लगा और वाहनों की लंबी कतार राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक लग गई। इस दौरान मरीज लेकर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को किनारे करवाया और कार सवारों को कोतवाली ले गई। 2:30 बजे जाम खत्म हुआ। इस दौरान कोतवाली में दोनों कार सवारों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें