फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

गंगाघाट नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर कई लाख की लागत से 59 वाटर कूलर लगवाए थे। इसमें से 12 वाटर कूलर खराब पड़े है। ऐसे में राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने को नहीं मिल रहा। सीताराम कॉलोनी स्थित नमामि गंगे पार्क में लगा वाटर कूलर एक माह से पूरी तरह से खराब है। यहां सुबह की सैर करने वाले सुशील, अरिदमन सिंह, पुनीत गुप्ता, सुशील गौतम ने बताया कि गर्मी लगने के बाद पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन वाटर कूलर खराब है। मोहल्ला गांधी नगर स्थित ब्राइट कैरियर स्कूल के पास लगा वाटर कूलर भी पानी नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि पालिका को जानकारी दी गई, परंतु सुनवाई नहीं हुई। नवीन गंगापुल मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड, राजधानी मार्ग स्थित कोतवाली गंगाघाट के बाहर, न्यू पीएचसी के बाहर लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका के बाहर लगा वाटर कूलर भी खराब है। पालिका ईओ डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि जलकल प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं, जलकल प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी जानकारी में लगभग सभी सही हैं, यदि कुछ खराब है तो मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें