श्री श्याम जी नवयुवक मित्र मंडल शुक्लागंज के तत्वावधान में शनिवार की रात राजधानी मार्ग स्थित एक लॉन में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू श्याम के भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की अदालत लगाई गई, जिसमें लोगों ने अर्जी लगाते हुए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्री खाटू श्याम महोत्सव का रात नौ बजे मंगला आरती शुभारंभ हुआ। खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दूर दराज से यहां आए भक्तों ने अपनी सुख-समृद्धि के लिए उनकी अदालत में अर्जियां लगाई। महोत्सव पंडाल में जाने माने भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत किया।