कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के बिंदानगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजाद नगर में शुक्रवार की देर रात मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में एक घर पर बम चला दिए। इसमें घर के बाहर गोवर्धन पूजा करने की तैयारी कर रही बालिका घायल हो गई। परिजनों ने 112 यूपी पुलिस पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।