बुधवार सुबह हाईस्कूल की विज्ञान परीक्षा संपन्न होने के बाद पं. बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कठिन माने जाने वाले विज्ञान के प्रश्न पत्र को आसान पाकर परीक्षार्थी चहकते नजर आए। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र पूरी तरह पाठ्यक्रम पर आधारित था और उम्मीद से ज्यादा सरल रहा। पाठ्यक्रम के भीतर से प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षार्थियों को उसे हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। समय रहते पेपर पूरा करने के बाद केंद्र से बाहर निकले बच्चे जीत की मुस्कान के साथ अपने घरों को रवाना हुए।