कानपुर के बेगमपुरवा वार्ड नंबर 103 समेत आसपास के वार्डों और इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें नहीं बदल गई हैं। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की सुनवाई न करने से नाराज सपा नेता और पार्षद पति मोहम्मद अकील शानू किदवईनगर जोन-3 ऑफिस की फर्श पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आए दिन रात में अंधेरा होने से हादसे हो रहे हैं। आधे घंटे के बाद स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन मिलने पर वह उठ गए। जोनल ऑफिस के मार्ग प्रकाश विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि उन्हें मुख्यालय से ही लाइटें नहीं मिल रही हैं।