फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया आरओबी : मरहला चौराहे से उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग एक महीने बंद रहेगा

सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। सेतु निगम ने बुधवार को कोठी नंबर 25 व 26 के बीच स्लैब डालने के लिए शटरिंग लगाने का काम कराया। इसके चलते उन्नाव से शुक्लागंज की ओर आने वाले मार्ग को बुधवार को पूरी तरह बंद करते हुए डायवर्जन कर दिया गया है। अब एक महीने तक इस छोर के यातायात को शुक्लागंज से उन्नाव जाने वाली लेन से ही निकाला जाएगा। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब सिर्फ दो कोठियों के बीच की एक ही स्लैब डालने का कार्य शेष रह गया है। बुधवार को कोठी नंबर 25 व 26 के बीच शटरिंग लगाने का कार्य कराते हुए इस ओर के यातायात को डायवर्ट किया गया है। पूरा कार्य खत्म होने में करीब एक माह का वक्त लगेगा। इसके बाद ही मरहला चौराहे के दोनों लेन के मार्ग सुचारू रूप से खुल सकेंगे। वहीं, शुक्लागंज से उन्नाव लेन वाले मार्ग से ही उन्नाव से शुक्लागंज वाले वाहनों को निकाले जाने के कारण राहगीरों के लिए दिक्कतें बढ़ गईं है। मार्ग संकरा होने से लोगों काे जाम की समस्या से कुछ दिनों तक जूझना पड़ेगा। क्योंकि मरहला चौराहे से चौतरफा यातायात का आवागमन है। वहां रोजाना करीब तीन लाख से अधिक वाहनों का आवागमन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें