सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर सोमवार को रेलवे की कार्यदायी एजेंसी ने गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया। दो दिनों में आठ गर्डर रखने का कार्य किया गया। बताया गया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आरओबी पर यातायात चालू होने की उम्मीद है। मरहला चौराहा छोर आरओबी पर चार गर्डर रविवार को रखे गए थे, सोमवार को चार और गर्डर रखने का कार्य रेलवे की कार्यदायी एजेंसी गिरिराज कंट्रक्शन ने कराया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिना यातायात रोके सोमवार को कार्य पूरा किया गया। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह आखरी सप्ताह में आरओबी को यातायात के चालू कर दिया जाएगा। रेलवे के हिस्से में ही सड़क निर्माण का कार्य शेष है, जो अगले माह में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, गर्डर रखने के कार्य का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को मुख्य परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्ण ओझा, उपमुख्य अभियंता आशीष वर्मा, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क मनोज कुमार पहुंचे।