फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया आरओबी: दिल्ली से मंगाए गए लोहे के आठ गर्डर, अप्रैल में मेगा ब्लॉक लेकर रखा जाएगा

सरैया आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। आरओबी पर डालने के लिए आठ लोहे के गर्डर दिल्ली से मंगा लिए गए हैं, जिनकी फिटिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। मेगा ब्लॉक लेकर आरओबी पर गर्डर रखे जाएंगे। अप्रैल में यह काम शुरू हो सकता है। सरैया आरओबी का रेलवे के हिस्से का काम रेलवे की कार्यदायी एजेंसी गिरिराज कंट्रक्शन कंपनी की ओर से कराया जा रहा। एजेंसी के सुपरवाइजर बलराम यादव ने बताया कि दिल्ली से आठ लोेहे के गर्डर मंगा लिए गए हैं, जिनमें नट बोल्ट फिटिंग का कार्य गुरुवार से शुरू करा दिया गया है। रेलवे क्रॉसिंग के एक छोर पिलर संख्या पी वन व पी टू भी बनकर तैयार हो गया है, जिस पर स्लैब डालने का कार्य शेष है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल माह में मेगा ब्लॉक लेकर लोहे के सभी गर्डर रखने का कार्य कराया जाएगा। सेतु निगम की ओर से मरहला चौराहा छोर पुल पर रेलिंग लगाने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें