रतनपुर कॉलोनी इलाके में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। यहां आस-पास बस्ती के चारों तरफ आपको सिर्फ कूड़े के ढेर गंदगी के रूप में देखने को मिल जाएंगे। इन कूड़े के ढेरों से उठती हुई बदबू की वजह से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं लेकिन नगर निगम की लापरवाही की वजह से यहां कूड़ा उठान नहीं हो रहा है।