सनातन संगम की ओर से गुरुवार को गोविंदनगर स्थित संजय पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने गायन व नृत्य में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशभक्ति के गीतों पर लोग झूम उठे। इस दौरान पीएम मोदी के नगर आगमन का निमंत्रण देने भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने सभी को रैली में आने के लिए पीले चावल दिए। यहां छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष विजेंद्र मकड़, जसविंदर सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, गोपाल शुक्ला, पप्पन मिश्रा, अनु मल्होत्रा, अनूप भल्ला, सिमरन कपूर आदि मौजूद रहे।