कानपुर में समाजवादी पार्टी महानगर के तत्वावधान में बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के सुजातगंज स्थित गांधी ग्राउंड से 'पीडीए प्रहरी पदयात्रा अभियान' का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 18 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत शहर की पांचों विधानसभाओं के 1614 बूथों और 342 मतदान केंद्रों पर जाकर पीडीए का संदेश पहुंचाया जाएगा और मतदाता सूची में छूटे नामों को जुड़वाया जाएगा।