फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएसजेएम विवि के 39वें दीक्षांत समारोह में सतीश महाना को दी गई मानद उपाधि

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ हुआ। डीजी कॉलेज की छात्रा रीतिका अवस्थी को कुलाधिपति समेत छह पदक मिले। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण वॉक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन डॉ. अभय जेरे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें