आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे, जहां संघ पदाधिकारियों और नीतू सिंह ने उनका स्वागत किया। स्टेशन से वे सीधे कड़ी सुरक्षा के बीच आजादनगर स्थित वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।