फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोटरी क्लब ऑफ कानपुर नॉर्थ का मेगा हेल्थ कैंप, 900 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर नॉर्थ (डिस्ट्रिक्ट 3110) की ओर से सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, कैंटोनमेंट में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर पैरास हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 से 900 विद्यार्थियों की नेत्र, ईएनटी, दंत, बीएमआई और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। छात्राओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के पहले दिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें