फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खोदाई कराने के बाद नहीं कराई मरम्मत, आवागमन मुश्किल

अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से राजधानी मार्ग पर भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़क खोदने के बाद मरम्मत कराए बिना ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। गड्ढों में फंसकर दोपहिया वाहन अक्सर चुटहिल होते रहते हैं। वाहनों के निकलने से उड़ने वाली धूल से भी राहगीरों व आसपास रहने वालों को परेशानी हो रही है। जल निगम की ओर से राजधानी मार्ग पोनी रोड तिराहे से आजाद नगर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। खोदाई के बाद मरम्मत या पैचवर्क नहीं कराया जा रहा है, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इससे आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि कई मोहल्लों में कनेक्शन के लिए लाइन बिछा दी गईं है, लेकिन वहां टोटियां तक नहीं लगी है और न ही पानी की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें