आधा दर्जन गांवों को कल्याणपुर शिवली मार्ग से जोड़ने वाला टिकरा बनी मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जर्जर मार्ग पर सिर्फ बजरी, बड़ी-बड़ी गिट्टियां और गड्ढे बचे हैं। रोजाना करीब 2 हजार लोग इस सड़क से आवागमन करते है। बीते 2 सालों से इस सड़क पर मरम्मत तक का काम नहीं कराया गया है।