पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर जीटी रोड किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। मंगलवार को रामा डेंटल कॉलेज रोड से कृषि अनुसंधान केंद्र तक की कार्रवाई की गई ।अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क और सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।