फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी

शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jan 2026 10:40 PM IST

नगर में सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जगह-जगह युवाओं की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं। कई सामाजिक संगठनाें ने तिरंगा फहराते हुए मिष्ठान का वितरण किया। नगर पालिका, कोतवाली गंगाघाट, न्यू पीएचसी समेत नगर के स्कूलों में तिरंगा फहराते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पालिका गंगाघाट में पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे ने तिरंगा फहराते हुए देश की आन, बान और शान को लेकर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे, ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार मिश्रा, जेई घनश्याम मौर्य,अनूप शुक्ला, प्रवेश कनौजिया, प्रेम समेत अन्य रहे। कोतवाली गंगाघाट में कोतवाल अजय कुमार सिंह ने परेड को सलामी देते हुए तिरंगा फहराया। वहीं, न्यू पीएचसी में प्रभारी डाॅ. राजेश चंद्रा ने तिरंगा फहराया जिसमें डाॅ. अक्षय कुमार, रश्मि वर्मा, फार्माशिस्ट अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेई, अमित कुशवाहा, सतीश समेत स्टाफ के अन्य लोग रहे। भाजपा की ओर से अंबिकापुरम में पूर्व सभासद राजेश गुप्ता गोल्डी द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें सूर्य कुमार बाजपेई, सुरेश चंद्र शुक्ला, मिंटू वर्मा, संतोष यादव समेत अन्य रहे। कांग्रेस की ओर से मुन्ना लाल सोनी द्वारा पोनी तिराहे पर तिरंगा फहराया गया जिसमें पुत्तीलाल वर्मा, रवि गुप्ता, जयपाल साहू रहे। समाजसेवी वीरेंद्र शुक्ला द्वारा राजधानी मार्ग पर ध्वजारोहण किया गया जिसमें उमालाल यादव, दीपक यादव, अविरल शुक्ला, राजन कनौजिया, आशा, अरुण रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें