आजाद नगर नेतुआ गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल कंपोजिट में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन व एसएन सेन पीजी कॉलेज की एनएसएस टीम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगाया गया। इसमें मरीजों की भीड़ उमड़ी। कुल 85 मरीजों की निशुल्क जांच व उपचार मौके पर हुए। शिविर में रहे उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल की टीम से रहे डाॅक्टर आरके तिवारी ने बताया कि शिविर में ब्लडप्रेशर, शुगर, एसपीओटू, सीबीसी, ब्लड ग्रुप, आंखों की जांच, ईसीजी, वजन, हाइट समेेत अन्य जांचें की गईं। शिविर में एसएन सेन पीजी कॉलेज की स्वयंसेविका डॉ. श्वेता रानी व छात्राएं भी मौजूद रहीं। उजाला सिग्नस की ओर से पुष्पांजलि, दीपा, इंद्रेश, एएसजी नेत्र चिकित्सालय के अभिषेक, प्रकाश भारत, एमडी पैथ लैब के पैथोलॉजिस्ट स्टाफ आदि रहै।