अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिसर में स्थित करीब 40 साल पुरानी पानी की टंकी की मरम्मत कार्य कराने के लिए आईआईटी कानपुर ने अपनी रिपोर्ट में हरी झंडी दे दी है। इसके बाद गुरुवार से आगरा की कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया है। डेढ़ माह में काम पूरा कर जल निगम इससे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू करा देगा। मरम्मत के बाद टंकी की उम्र 35 साल और बढ़ जाएगी। मालूम हो कि करीब डेढ़ माह पहले कानपुर आईआईटी की पांच सदस्यीय टीम ने नगर पालिका पहुंच कर पानी की टंकी के नमूने लेकर जांच के लिए ले गई थी। इसमें देखा जाना था कि टंकी मरम्मत लायक है या नहीं।