प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद वीरांगना झलकारी बाई की रविवार को बिल्हौर में 194 वीं जयंती मनाई गई। कानपुर ग्रामीण की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ऊषारानी कोरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता के किस्से बताए। इस दौरान अफसर अली, सीताराम कमल, रामप्रकाश गौतम, जीतेंद्र कमल, सीता कटियार, माया देवी कमल, माधुरी व कमल आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश सरकार में मंत्री रही अरुणा कोरी ने शिवराजपुर के बृजवासिन पुरवा गांव में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।