श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से रविवार को अमरनाथ के लिए राशन लेकर ट्रकों को रवाना किया गया। इस अवसर पर गोविंदनगर से धूमधाम से शिव बारात भी निकाली गई जिसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। भगवान हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां के साथ राशन के ट्रकों को रवाना किया गया। राशन के ट्रकों को अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मंडल का यह 28वां आयोजन है। शिव बरात में संस्था के महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, आदित्यकांत त्रिपाठी, संजय सराफ, सुमित कपूर, अनिल अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, दिलीप बलेचा, सचिन माथुर, अंकित श्रीवास्तव, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।