श्री दक्षिणी क्षेत्र रामलीला कमेटी की ओर से बाबूपुरवा स्थित पुराना सेंटर मैदान में शनिवार को गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन राम जन्मोत्सव, नगर फुलवारी और ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने भगवान की आरती की। यहां पर कार्यक्रम संयोजक आशीष श्रीवास्तव, आशा निगम, कृष्ण कुमार भट्ट, राहुल श्रीवास्तव, भास्कर अवस्थी आदि रहे।