कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रामा अस्पताल में शुक्रवार दोपहर इंटर्न छात्रा की मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद फुटेज में छात्रा अचानक बेहोश होकर नर्सिंग स्टेशन पर गिर पड़ी थी।आनन फानन में साथी स्टाफ उसे आईसीयू ले गए। ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर बिठूर पुलिस ने पहुंच की जांच की और सीसीटीवी फुटेज देखा।