फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शुक्लागंज में रैली निकाली, गंगा नदी के घाटों पर की सफाई

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को राजधानी मार्ग से स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई गंगा नदी के तट पर पहुंची। इसके बाद मिशन के सेवादारों ने गंगा के घाटों पर सफाई अभियान चलाया। लोगों को नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। मिशन के संयोजक शीतला शरण मिश्रा ने बताया कि राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई। लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। इसके बाद दो सौ सेवादार नगर के गंगा तटों पर पहुंचे और स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह से दोपहर तक मिश्रा कॉलोनी के गंगा विशुन घाट, पक्का घाट, शिव बाबा घाट, कंट्रोल घाट, आनंद घाट, बालू घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें