फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना..., गूंजे गीत, उत्साह से मना रक्षाबंधन पर्व

नगर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। नगर की प्रमुख बाजारों में दिनभर रौनक रही। बहनों ने भाईयों के तिलक कर उन्हें राखी बांध उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। भाईयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कई दिनों से बारिश के कारण मौसम में बेरूखी थी लेकिन शनिवार को मौसम खुला रहा जिससे लोगों ने सहूलियत महसूस की हलांकि उमस होने से कुछ दिक्कतें भी रही। इस मौके रक्षाबंधन पर्व के गीत भी लोगों ने बजाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें