फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों के एक वोट से जीती राजेन्द्री, बनीं ग्राम प्रधान परास

परास ग्राम प्रधान रामचंद्र शर्मा के निधन के बाद मंगलवार को कराए गए 15 सदस्यों के मतदान के बाद राजेन्द्र देवी आठ मत पाकर ग्राम प्रधान चुनी गईं। वहीं विरोधी सदस्य के पक्ष में सात वोट पड़े। मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवालय परास-भैरमपुर में ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा मतदान कराया गया। कुल 15 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में शीतलपुर निवासी राजेन्द्री देवी को आठ मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे प्रत्याशी अरविंद कुमार तिवारी को सात मत मिले। इस प्रकार राजेन्द्री देवी ने एक मत के अंतर से ग्राम प्रधान परास पद पर जीत दर्ज की। विजई होने के बाद राजेन्द्री देवी ने कहा कि वह ग्राम सभा के समुचित विकास कराने का पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही ग्राम सभा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य कराएंगी। जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में नए विकास कार्य शुरू कराने की मांग भी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें