कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे मलबे में दबकर 56 वर्षीय शकुंतला विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना के समय उनके बेटे बाहर सो रहे थे, जबकि वह घर के भीतर थीं। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर राजस्व विभाग को सूचित कर दिया है।