फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान और सब्जियों की फसलों को मिला जीवनदान

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 12:53 PM IST

नरवल तहसील क्षेत्र में बीते 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक कम कर दी है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी खत्म हो रही थी और धान समेत खरीफ की फसलें सूखने लगी थीं। अब बारिश से खेतों में दोबारा नमी लौटने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम के कारण धान की फसल मुरझाने लगी थी, जबकि टमाटर, भिंडी, लौकी और अन्य हरी सब्जियां भी प्रभावित हो रही थीं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा बारिश खरीफ फसलों और हरी सब्जियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। स्थानीय किसान रामशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बारिश का इंतजार था। खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं, लेकिन अब पानी मिलने से फसल को नया जीवन मिल गया है और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें