फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल गंगापुल: जीएम के निरीक्षण के बाद कार्य में आई और तेजी, आधे पुल तक काम खत्म

नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने 12 अप्रैल को रेल गंगापुल पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया था। उनके निर्देशों के बाद 13 अप्रैल को कार्य में और तेजी लाई गई। अब तक आधे पुल का काम पूरा कर लिया गया है। मजदूरों ने कड़ी मेहनत से आठ घंटे का ब्लॉक लेकर 45 एचबीम स्लीपर डाले। महाप्रबंधक ने मौजूद रेल अफसरों को तय समय पर काम खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 13 अप्रैल को सुबह 9:20 बजे से शाम 5:20 बजे तक स्लीपर डालने का कार्य चला। कार्यस्थल पर सहायक मंडल अभियंता, मंडल अभियंता और स्थायी मार्ग निरीक्षक समेत कई रेल अफसर मौजूद रहे। कार्य समय पर पूरा हो, इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। संयंत्रों की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है। दो अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। रेल अफसरों ने तय समय में काम पूरा करने का दावा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें