भीतरगांव ब्लॉक के साढ़ ग्राम पंचायत में बने डिफेंस कॉरिडोर से जीटी रोड तक फोर लेन मार्ग निर्माण शुरू हो गया है। इसके पहले चरण में मार्ग में पड़ने वाली पुलिया और माइनर के साथ बंबी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बीच में पढ़ने वाले पुल और छोटी पुलियों को तोड़कर उनमें मालवाहकों का भार सहन स्तरीय पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते मार्ग में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।