कानपुर की 7वीं की छात्रा शिवन्या तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने मन के भावों को जिस तरह आपने कैनवास पर उतारा है, उसे देखकर मैं अभिभूत हूं। छात्रा कानपुर में 30 जून को हुई जनसभा में अपनी पेंटिंग लेकर पहुंची थी।