सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मोड़ के पास कानपुर सागर हाइवे पर रविवार की देर शाम डंपर ने पॉवर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया। बिहार के बक्सर बरहामपुर निवासी मनोज कुमार सिंह (61) नेयवली पॉवर प्लांट में काम कर रही एमएससी कंपनी में स्टोर कीपर था। देर शाम वह हाइवे पैदल पार कर रहा था। तभी घाटमपुर की ओर से जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्सा लोगों ने हाइवे में जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डंपर की तलाश की जा रही है।