भीतरगांव ब्लाक के विद्युत सबस्टेशन पसेमा में रविवार को बिजली बकाएदारों की लिस्ट चस्पा की गई। लिस्ट को गलियों में, सार्वजनिक जगह, दुकानों में, पंचायत भवन प्राइमरी विद्यालय व मुख्य सड़क किनारे कई जगहों पर चस्पा की गई। लिस्ट चस्पा होते ही हड़कंप मच गया। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया इसके बाद भी अगर बकाया बिल नहीं जमा किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।