विकास गुप्ता के छोटे भाई शिवम ने बताया कि 19 फरवरी की रात विकास का पत्नी शैफाली के बीच चैटिंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच विकास के ससुराल वाले भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर विकास को पीटा। पड़ोसी किराएदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और दोनों पक्षों को शांत करा दिया। भाई का कहना है कि यदि उसी दिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो उसके भाई और भतीजी की जान बच जाती। उधर, चौकी प्रभारी मूलचंद्र पाठक का कहना है कि कोतवाली में शैफाली अचानक बेहोश हो गई। इसे विकास के साथ अस्पताल भेजा गया था। उसके बाद पति-पत्नी कोतवाली नहीं आए।