फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साढ़ पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाजारों में हुआ पैदल मार्च

कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र में शादी सीजन के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। साढ़, भीतरगांव और कुड़नी के बाजारों में इन दिनों खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सहालग के चलते कपड़ा, आभूषण और घरेलू सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ी हुई है, जिससे बाजारों में चहल-पहल साफ देखी जा रही है। भीड़भाड़ को देखते हुए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए साढ़ पुलिस ने कस्बा साढ़ सहित प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें